HOLI 2023 VASTU TIPS – इस बार होली 2023 को लाये यह 5 वस्तुयें खुलेगी किस्मत मिटेंगे वस्तु दोष के अशुभ फ़ल

होली का त्योहार भारतवर्ष में बड़े ही धामधुम से मनाया जाता है। होली रंगों का त्योहार है। होली के त्योहार पर अगर हम निम्नलिखित वास्तु दोष निवारण उपाय करेंगे तो हमारा जीवन मंगलमय और सुगम होगा।

HOLI 2023 VASTU TIPS – होली पर वास्तु दोष निवारण के उपाय

होली 2023 का त्योहार बुराई पर अच्छाई की जीत के उपलक्ष में मनाया जाता है। होली भारतवर्ष के मुख्य त्योहारों मेसे एक है। भारतवर्ष के राजस्थान और उत्तरप्रदेश राज्यो में बड़े ही विशेष तौर पर होली मनाई जाती है। होली 2023 इस बार 8 मार्च को मनाई जाएगी। ज्योतिषशास्त्र के अनुसार होलाष्टक होली के 8 दिन पूर्व शुरू होता है इस साल वह 27 फरवरी 2023 को शुरू हो कर 7 मार्च 2023 को पूर्ण होगा, माना जाता है कि इस समय दौरान कोई भी शुभ कार्य नही किआ जाना चाहिये। ज्योतिषशास्त्र की माने तो इस साल होली 2023 के दिन अगर हम यह कुछ वास्तु टिप्स को अपनाएंगे तो अपने जीवन मे निश्चित तौर पर शुभता का आगमन होगा। होली के त्योहार पर वास्तु दोष से बचने के लिए ऐसे कोन कोन से उपाय हम कर सकते है आइये जानते है –

 

होली 2023 - Holika Dahan Vastu Dosh Nivaran

 

1. बांस का पौधा ले कर आये

वास्तुशास्त्र की दृष्टि से बांस के पौधे का अति विशेष महत्व है। घर मे बांस के पौधे को रखने से बड़ा ही शुभ फ़ल मिलता है। कुछ मान्यतों की माने तो जिस घर मे बांस का पौधा रहता है उस घर मे नकारात्मक ऊर्जा कभी वास नहीं करती। तो होली 2023 के त्योहार से पूर्व इस पौधे को घर मे ले आये। इस पौधे की सकारात्मक ऊर्जा के प्रभाव से घर के हर व्यक्ति के स्वास्थ्य में निश्चित तौर पर सुधार होता है और घर मे शुभता आती है।

2. घर मे एक्वेरियम (मछली घर) लाये और उसे सही जगा/दिशा में रखे

अगर आप अपने घर मे धन की वृद्धि करना चाहते है तो वास्तुशास्त्र के अनुसार अपने घर मे एक्वेरियम(मछली घर) जरूर लाये। एक्वेरियम को घर की उत्तर – पूर्व दिशा में रखना बड़ा ही शुभ माना जाता है। कहते है उत्तर – पूर्व दिशा के स्वामी भगवान कुबेर,जिसे हम धन के देवता के रूप में भी पूजते है, वह है। अगर इस दिशा में एक्वेरियम (मछली घर) रखा जाये तो निश्चित रूप से कुछ समय मे धन प्राप्ति के नये नये स्त्रोत निकल आते है और घर मे सुख और समृद्धि का वास होता है। इस होली 2023 को अपने घर मे एक्वेरियम (मछली घर) जरूर लाये और घर के वास्तु दोष को दूर करे।

3. घर में एक क्रिस्टल कछुआ जरूर लाये

वास्तुशात्र में स्फटिक से बने कछुए का विशेष महत्व है। यह कछुआ सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक माना जाता है। अगर यह कछुआ घर मे हो तो घर मे सुख और समृद्धि आती आती है। इस होली 2023 को इस कछुए को अपने घर मे जरूर लाये और घर मे लगे वस्तु दोष को दूर करे।

4. घर मे ले कर आये ड्रेगन की तस्वीर

वास्तुशात्र के अनुसार ड्रेगन की मूर्ति या तस्वीर घर मे रखना शुभ माना जाता है। ड्रेगन की मूर्ति या तसवीर घर मे रखने से घर के सभी सदस्य बुरी नज़र से बचे रहते है। इस होली 2023 को ड्रेगन की तस्वीर या मूर्ति अपने घर पर लाये, यह घर मे शुभता के साथ साथ धन संपत्ति में भी वृद्धि करता है।

5.  घर के मुख्य द्वार पर बांधे बंधनवार या तोरण

हर शुभ अवसर या त्योहार पर घर मे बंधनवार या तोरण बंधना बड़ा ही शुभ माना जाता है। अगर वास्तुशात्र की दृष्टि से देखा जाये तो अगर आप अपने लक्ष्य की प्राप्ति के लिए अथाग परिश्रम कर रहे है किंतु किसी कारण वश उसमे आप सफल नहीं हो पा रहे तो यह वास्तुदोष का कारण हो सकता है। घर मे सुख शांति बनी रहे और घर मे रहने वाले सभी सदस्यों का स्वास्थ्य अच्छा रहे इस हेतु से इस होली 2023 को अगर आप होलाष्टक और होली के बीच के समय मे अपने आंगन या मुख्य द्वार पर बंधनवार या तोरण लगाते है तो अपने सारे बिगड़े काज बन जाएंगे और उसीके साथ घर मे लक्ष्मी का वास सदा रहेगा।

वास्तुशात्र द्वारा दर्शाये गए यह कुछ सरल और कारगर उपाय अगर आप इस होली 2023 को करते है तो आपको वास्तु दोष से निश्चित तौर पर मुक्ति मिल सकती है। घर मे धन धान्य और समृद्धि का सदैव वास रहता है और नकारात्मक ऊर्जा पूर्ण रूप से दूर हो जाती है। अगर आप वास्तुशास्त्र में श्रद्धा रखते है तो इस होली के पर्व पर आपके यह उपाय अचूक करने चाहिए। यदि आपको हमारा यह लेख पसंद आया हो तो इसे अपने मित्रों एवं परिवार जनों के साथ शेर करना ना भूले।

और पढ़े – होलिका दहन २०२३ – कब मनाये, शुभ मुहूर्त, शुभ तिथि, होली की कथा एवं महत्त्व

Leave a Comment