Chaitra Navratri 2023 Grah Gochar – इस नवरात्रि बन रहा है अद्भुत संयोग, इन 5 राशी जातको की खुलेगी किस्मत

चैत्र नवरात्रि का महोत्सव पुरे भारतवर्ष में पुरे 9 दिनों तक मनाया जाता है। इस महोत्सव में सभी भक्तगण माता भवानी की आराधना और पूजा व्रत और अनुष्ठान करते है। इस साल चैत्र नवरात्रि का महोत्सव 22 मार्च 2023 को मनाया जायेगा। इस बार यह महोत्सव ज्योतिषशास्त्र की दृष्टी से अति विशेष मना जा रहा है क्योंकि इस बार पंच ग्रहो का एक अद्भुत संयोग मीन राशि में घटित होने जा रहा है। इस अद्भुत संयोग का लाभ मीन राशि के जातको के साथ साथ अन्य राशिओ के जाताको को भी मिलेगा। तो आइये इस अद्भुत घटित होने जा रहे संयोग के बारे में विस्तार से जानते है।

चैत्र नवरात्रि के पर्व पर माता रानी की सच्चे मन से की जाने वाली पूजा, अर्चना और व्रत अनुष्ठान से माता भवानी की विशेष कृपा प्राप्त होती है। हर साल चैत्र नवरात्रि के उत्सव से ही हिन्दू विक्रम सवंत की भी शुरुआत होती है। इस साल विक्रम सवंत 2080 की शुरुआत होंगी। इसी दिन हिन्दू संप्रदाय का एक विशेष त्यौहार “गुड़ी पड़वा” भी मनाया जाता है। इस साल चैत्र नवरात्रि का उत्सव माता रानी की विशेष कृपा पाने के अवसर के साथ साथ कुछ राशिओ के जातको की सोइ हुई किस्मत भी खोल सकता है। इस साल ज्योतिषशास्त्र के अनुसार मीन राशि में सूर्य, चन्द्रमा, गुरु, बुध और नेपचून (वरुण ग्रह) एक साथ विराजमान होने जा रहे है, यही नहीं उनकी दृष्टी कन्या राशि पर होंगी। कहा जाता है इन ग्रहो की यह युति ज्योतिषशास्त्र के अनुसार अति शुभ मानी जाती है। मीन राशि में इन ग्रहो के विराजमान होने से कई विशेष योग बन रहे है, जैसे की गजकेसरी योग, हंस योग और बुद्धादित योग। तो आइये जानते है इन ग्रहो की युति किन राशि के जाताको की किश्मत खोलेगी।

Chaitra Navratri 2023 Grah Gochar

और पढ़े – Chaitra Navratri 2023 : कब है चैत्र नवरात्रि? जाने इस नवरात्रि में माँ की विशेष कृपा पाने के उपाय

Chaitra Navratri 2023 Grah Gochar

कन्या

मीन राशि में बन रहे 5 ग्रहो के अति विशेष योग का लाभ कन्या राशि के जातको को भी होगा। इस योग के प्रभाव से कन्या राशि के जातको को अतुल्य आर्थिक लाभ होने की संभवनाये दिख रही है। इस नवरात्रि के अवसर पर कन्या राशि के जातक नई संपत्ति खरीद सकते है। साथ ही साथ करियर और कारोबार में आर्थिक धन लाभ होने के संजोग भी बन रहे है। लम्बे समय से रुके हुए काम इस बार प्रयास करने से पूर्ण होने के आसार दिखाई पड़ रहे है। इस नवरात्रि में कन्या राशि की महिलाये सोना/ सुवर्ण खरीद सकती है।

कर्क

कर्क राशि के जातको को भी मीन राशि में बन रहे ग्रहो के इस अद्भुत संयोग का पूरा लाभ प्राप्त होगा। कर्क राशि के जातको को आय में वृद्धि होने आसार नज़र आ रहे है। ग्रहो के इस संयोग से नौकरी करते जातको को प्रमोशन मिल सकता है। इस समय परिवार के सभी सदस्यों का साथ आपको प्राप्त होगा। कर्क राशि के जातको का भाग्य इस समय उनके साथ होगा और माता रानी की उपासना करने से आर्थिक स्थिति अच्छी बानी रहेगी।

मिथुन

मिथुन राशि के जातको को भी मीन राशि में बन रहे ग्रहो के इस अद्भुत संयोग का लाभ प्राप्त होगा। करियर की दृष्टी से कुछ नये मौके प्राप्त होंगे और कारोबार करते जातको को भी धन लाभ होता दिखाई पड़ रहा है। माता रानी की कृपा से परिवार में माहौल स्वस्थ बना रहेगा, आपसी सहयोग प्राप्त होगा। करीबियों से शुभ समाचार मिल सकते है।

वृश्चिक

वृश्चिक राशि के जातको के लिए यह समय शुभ समाचार लेके आ सकता है। व्यापारिक जातको के लिये यह समय व्यापार में वृद्धि लेकर आएगा। इन ग्रहो की युति जातको के लिये अच्छे परिणाम ले कर आएगी। जिन जातको का विवाह नहीं हो पर रहा उन जातको का विवाह इस समय होने के आसार नज़र आ रहे है। अनावश्यक खर्च पर नियंत्रण रखना जरूरी है।

मीन

जैसे की 5 ग्रहो का अद्भुत संयोग मीन राशि में ही होने जा रहा है इस लिये मीन राशि के जातको को भी इस योग का लाभ होगा। नौकरी में नये अवसर प्राप्त होते दिखाई दे रहे है। तनख्वाह में बढ़ोती होंगी और पैसो की बचत भी। व्यापारिक वर्ग को इस योग का विशेष लाभ होगा। आय के श्रोत बढ़ेंगे।

Leave a Comment